PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में रात के समय एक 27 साल की महिला सड़क किनारे एक केबिन के पास रो रही थी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ सखी सेंटर ले गई। और उसके परिजनों के बारे में पता करने में जुटी है।
दरअसल हुआ यूं था कि पाली शहर के नहर पुलिया चौराह के पास एक केबिन के पास मंगलवार रात करीब नौ बजे 27 साल की महिला बैठी हुई थी और रो रही थी। यह देख शिवसेना के जिला मंत्री मगराज पादरली ने पुलिस को सूचना दी। ट्रांसपोर्ट नगर थाने से थानाप्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया मय स्टॉफ मौके पर पहुंचे। महिला से पूछताछ की लेकिन वह रोते जा रही थी। ऐसे में उसे बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में बने सखी सेंटर पहुंचाया गया।
थानाप्रभारी सिसोदिया ने बताया कि महिला डिप्रेशन का शिकार हो ऐसी लग रही है। जो सुंदर नगर क्षेत्र में रहने वाली बताई जा रही है। महिला के पास किसी तरह का मोबाइल या दस्तावेज नहीं मिला। ऐसे में उसे सखी सेंटर रखा गया है और उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटा रहे है। रात में किसी तरह की घटना का शिकार न हो इसलिए सखी सेंटर में रूकवाया।
