PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली-बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि की मार झेल रहे राजस्थान के किसानों के लिए राहत की खबर है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं की खरीद के मानकों (एफएकक्यू) में केंद्र सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बड़ा बदलाव करते यह छूट दी है।
अब किसान चमक खो चुके और हल्के सिकुड़े-टूटे गेहूं को भी समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। यहफैसला किसानों को मजबूरी में औने-पौने दाम पर फसल बेचने से बचाने के लिए लिया गया है। केंद्र ने यह छूट कुछ शर्तों के साथ राज्य सरकार को दीइसमें छूट के मानकों के तहत खरीदे गए गेहूं का स्टॉक अलग से रखा जाएगा और उसका हिसाब भी अलग होगा। इस गेहूं को राज्य में ही खपाया जाएगा।


