PALI SIROHI ONLINE
रायपुर मारवाड़- उपखण्ड की ग्राम पंचायत कानूजा के काया भीला गांव में शुक्रवार रात हुए खूनी संघर्ष में अजमेर निवासी एक युवक की मौत हो गई। घटना में दो महिलाएं भी घायल हुई बर थानाधिकारी राजदीपेंद्र सिंह के अनुसार अजमेर के वैशाली नगर निवासी अजीत सिंह (20) पुत्र गजेन्द्र सिंह अपने साथियों के साथ शुक्रवार रात काया भीला गांव आया था। जहां एक परिवार के साथ हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुए खूनी संघर्ष में अजीत सिंह के गंभीर चोटें आईं। लोगों ने उसे तुरंत ब्यावर के अमृत कौर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में घायल दो महिलाओं को ब्यावर सरकारीअस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के बयान दर्ज किए हैं।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अजीत सिंह और उसके साथी देर रात काया भीला गांव क्यों आए थे और इस खूनी संघर्ष का कारण क्या रहे। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा हैं कि काया भीला निवासी शैतान सिंह, भवानी सिंह, मोखम सिंह तथा इनके परिजनों का रास्ते को लेकर कोई विवाद हैं। इनकी बहन का ससुराल अजमेर में है। बहन और बहन का लड़का गांव में झगड़ा करने के उद्देश्य से मृतक और उसके साथियों को अजमेर से लाए थे। इस दौरान चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है।