पाली में कपड़ों की फैक्ट्री में लगी आगः शार्ट सर्किट से हुआ हादसा, सैकड़ों कपड़ों के थान जलकर खाक
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया।
आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखे सैकड़ों कपड़ों के थान जलकर खराब हो गए। दमकल के समय पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।काम के दौरान अचानक भड़की आग
जानकारी के अनुसार मंडिया रोड स्थित आबिद अली की बॉम्बे ड्राइंग प्रिंटिंग वर्क्स फैक्ट्री में दोपहर के समय अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उस समय फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे।
आग लगते ही मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही आसपास के लोगों को भी घटना की सूचना दी गई।दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
सूचना मिलने पर रीको क्षेत्र से दमकल मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो नुकसान और बढ़ सकता था।
सैकड़ों कपड़ों के थान जलकर खराब
फैक्ट्री संचालक के अनुसार आग की चपेट में आने से सैकड़ों कपड़ों के थान जलकर खराब हो गए, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है।
फिलहाल आग लगने के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

