PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली जिला स्तरीय जनसुनवाई अब 26 फरवरी को होगी
पाली जिले में 19 एवं 20 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली जनगणना-2027 की प्रशिक्षण कार्यशाला के कारण 19 फरवरी 2026 (तृतीय गुरुवार) को प्रस्तावित जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है।
अब यह जनसुनवाई 26 फरवरी 2026 (चतुर्थ गुरुवार) को प्रातः 11:00 बजे भा.नि.रा. गांधी सेवा केन्द्र, डीओआईटीसी, कलेक्ट्रेट परिसर, पाली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

