PALI SIROHI ONLINE
मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना में इन्टर्नशीप से बेरोजगारी भत्ता देय
पाली, 18 फरवरी। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना 2021 में स्नातक स्तर के तकनीकी प्रमाण पत्र प्राप्त युवाओं को सरकारी विभागों में चार घंटे इन्टर्नशीप करने के बाद बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी मनीष थोरी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना में स्नातक स्तर के तकनीकी प्रमाण पत्र प्राप्त युवाओं को सरकारी विभागों में 4 घंटे की इन्टर्नशीप करने के पश्चात प्रतिमाह पुरूष आशार्थी को चार हजार रुपये एवं महिला, दिव्यांगजन एवं ट्रांसजेण्डर को प्रतिमाह चार हजार पांच सौ रुपये का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 2 लाख युवाओं को इस योजना के अन्तर्गत राज्य के मूल निवासी स्नातक एवं तकनीकी प्रमाण पत्र प्राप्त युवाओं को बेरोजेगारी भत्ता दिया जा रहा है। योजना के अन्तर्गत पात्रता के लिए पारिवारिक आय 2 लाख रूपये प्रतिवर्ष से अधिक नहीं हो एवं बेरोजगार आशार्थी को प्रतिदिन 04 घण्टे आवंटित राजकीय विभाग उपक्रमों में इन्टर्नशीप करना अनिवार्य है। एक परिवार में अधिकतम दो आशार्थियों को ही इस योजना के अन्तर्गत लाभान्वित होने का प्रावधान है। आशार्थी आवेदन एवं इन्टर्नशीप करतें समय किसी प्रकार को स्वरोजगार या आगें नियमित अध्ययन नही करता हो। बेरोजगार आशार्थियों को योजना के अन्तर्गत अधिकतम दो वर्ष या पुरुष आशार्थी 30 वर्ष अथवा महिला, विशेष योग्यजन, ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को 35 वर्ष जो भी पहले हो तक बेरोजगारी भता देय होगा। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक स्वयं की एसएसओं आईडी के माध्यम से ईईएमएस पोर्टल पर कर सकते है।

