
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में शुक्रवार देर रात मौसम बदला। दिनभर तेज धूप के बाद रात साढ़े 11 बूंदाबांदी और बरसात शुरू हुई। रात डेढ़ बजे तक रूक-रूक कर चलती रही। इस दौरान बिजली भी चमकती रही। शहर के कई मोहल्लों में लाइट कुछ समय के लिए गुल रही। हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में दो मिनट तक ओले गिरे।
अंधड़ से कई जगह टेंट और होर्डिंग गिर गए। रात में हवा में ठंडक बढ़ गई। सिस्टम का असर 12 अप्रैल तक रहेगा। 14 अप्रैल से फिर से गर्मी तेज होगी। तापमान 43 डिग्री पार जा सकता है।
जैतारण, सोजत में रात 9 बजे से बारिश
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से शुक्रवार रात को जिले में मौसम बदल गया। जैतारण क्षेत्र में रात करीब 9 बजे 28 किमी की रफ्तार से तेज हवा चली व बारिश आई। सोजत में रात सवा 11 बजे बूंदाबांदी हुई।


