PALI SIROHI ONLINE
पाली नगर निगम आयुक्त भारद्वाज के हाथों हिन्दू सेवा मंडल द्वारा जरुरतमंदों को दी गई राशन सामग्री
पाली। हिन्दू सेवा मंडल द्वारा नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में संस्था के अध्यक्ष डॉ एम एस लोढ़ा, संरक्षक पं शम्भु लाल शर्मा, मांगी लाल गांधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बालाल सोंलकी व उपाध्यक्ष केवलचन्द कवाड़ के सान्निध्य में 171 जरुरतमंदों को दैनिक जरुरत की सूखी सामग्री के किट वितरित किए गए।
प्रवक्ता देवराज शर्मा ने बताया कि छगनलाल सालेचा, श्रीकिशन दायमा, डॉ जी एन अरोड़ा,कंवर लाल मंडोरा,प्रेस बाफना, अनिल गुप्ता, भीम सिंह मेहता, अशोक गौड़, लोकेश कुमार आदि की उपस्थिति में आयुक्त भारद्वाज ने लाभार्थियों,कुष्ठाश्रम वासियों व ट्रस्टीगण को सम्बोधित करते हुए संस्था द्वारा छत्तीछ कौम की सेवार्थ संचालित सेवा प्रकल्पों आठ श्मशानघाट, पन्द्रह प्याऊ,आठ स्नानघर, गैस आधारित शवदाह गृह, फिजियोथेरेपी सेंटर,जीव दया, कुष्ठरोगियों की सेवा, मोक्ष रथ,गरीब राशन कार्ड योजना जैसे सेवा कार्यों को आदर्श व अनुकरणीय बताते हुए संस्था के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं में आमजन को जागरूक करने व जरूरतमंद लोगों तक आवास योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं , स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं द्वारा सहायता पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
इससे पहले संस्था के अध्यक्ष एम एस लोढ़ा, उपाध्यक्ष केवलचन्द कवाड़ ने संस्था की ओर से स्वागत करते हुए जनसेवा के कार्यों में शासन प्रशासन के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर साथ चलने का विश्वास दिलाया।इस अवसर पर व्यवस्थापक विजय नाथ, जेठूसिंह राजावत, घेवर चंद आदि मौजूद रहे।
देवराज शर्मा
प्रवक्ता
श्री हिन्दू सेवा मंडल, पाली