PALI SIROHI ONLINE
पाली-दोस्त की शॉप की सीढ़ियां उतरते समय गिरा, हॉस्पिटल ले गए लेकिन तब तक जा चुकी थी जान जा चुकी थी। जवान बेटे की अकाल मौत से परिजनों और मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना रविवार को पाली शहर के रामलीला मैदान में उस समय हुई जब पाली शहर के दुर्गा टावर मरुधर नगर (टेगोर नगर) निवासी 32 साल का कल्पेश धारीवाल अपने दोस्त की शॉप पर गया था। वहां सीढ़िया उतरते समय उसकी तबीयत बिगड़ी और वह नीचे गिर गया। उसे तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोमवार को हुआ अंतिम संस्कार
मृतक के माता-पिता और भाई पारिवारिक कार्य के चलते दिल्ली गए हुए थे। घर पर उसकी पत्नी और डेढ़ साल का बेटा ही घर पर था। ऐसे में बॉडी को मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को बॉडी बिना पोस्टमार्टम के घर ले गए और अंतिम संस्कार किया गया। मृतक कल्पेश की शादी ढ़ाई साल पहले प्रियंका से हुई थी। और डेढ़ साल का बेटा जिनेय है।
डॉक्टर बोले-हार्ट अटैक से मौत की आशंका
मामले में पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर पंकज माथुर ने बताया कि जब युवक को लाया उसकी मौत हो चुकी थी। साथ आए लोगों ने जो हिस्ट्री बताई उस हिसाब से प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक होना माना जा रहा है। मौत का पुख्ता कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट होता है।

