PALI SIROHI ONLINE
पाली। भाजपा गुंदोज मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत
पाली 7 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से हाल मे हुई मंडल अध्यक्षो की निुयक्ति मे गुंदोज मंडल अध्यक्ष पद पर सेवाभावी किसान के बेटे मांगू सिंह डेंडा का मनोनयन होने पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा माला और साफा पहनकर स्वागत किया गया ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनाथ सिंह रावणा ने बताया कि मंगलवार को पूर्व यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा के नेतृत्व में मांगू सिंह डेंडा का स्वागत किया गया। इस मौके पर गणेश पटेल, कूंपा राम सीरवी, नेम सिंह रावलवास,सूरज पाल सिंह रावलवास रूप सिंह आयचिया, गोविंद सिंह गोदावास, कालू सिंह भगवान सिंह,अमर सिंह सिसोदिया, विष्णु पुरोहित, गोपाल शर्मा ,मुकेश शर्मा, हीरालाल मेघवाल, वैर सिंह हथलाई आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।