PALI SIROHI ONLINE
पाली 30 व 31 अक्टूबर को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन होगा
राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीणजनों की समस्याओं के निराकरण के लिये ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे हे। इस क्रम में जिले में विभिन्न पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतो पर शिविर आयोजित किये जायेंगे।
30 अक्टूबर को सोजत की बगड़ी नगर, सियाट, मारवाड़ जंक्शन की गुडा सूरसिंह, फुलाद एव ं बाली उपखण्ड की भीमाणा व कूरणा ग्राम पंचायत में सेवा शिविर आयोजित होंगे।
31 अक्टूबर को सोजत की रेन्दडी, मारवाड़ जंक्शन की राणावास, मलसाबावड़ी एवं बाली की बेरड़ी व कोठार ग्राम पंचायत में सेवा शिविर आयोजित होंगे।
