सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गौवंश प्रबंधन अभियान निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में भेजने के निर्देश
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल
*सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गौवंश प्रबंधन अभियान, निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में भेजने के निर्देश
पाली, 08 अप्रैल। जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश को निकटतम एवं बड़ी गौशालाओं में स्थानांतरित किया जाए तथा उन्हें पुनः सड़कों पर आने से रोका जाए।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ मनोज कुमार पंवार ने बताया कि इस कार्यवाही को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक गौवंश को गौशाला में भेजने से पूर्व विशेष रंग के टैग लगाए जाएंगे। प्रत्येक गौशाला के लिए अलग-अलग रंग निर्धारित किए गए हैं, जिससे भविष्य में यदि किसी गौवंश को पुनः सड़कों पर छोड़ा जाता है, तो उसकी पहचान कर संबंधित गौशाला के विरुद्ध कार्यवाही की जा सके।
निर्धारित रंगों के अनुसार जिले की विभिन्न गौशालाओं को टैग आवंटित किए गए हैं। यह व्यवस्था गौवंश प्रबंधन को अधिक सुव्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने में सहायक होगी।
टैग लगाने एवं रंग निर्धारण का कार्य पशुपालन विभाग द्वारा संबंधित संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा, जो गौवंश को पकड़कर गौशालाओं तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
*गौशालाओ को आवंटित रंग*
श्री गो रक्षा समिति, पाली हरा (Green)
श्री चारभुजा गौशाला सेवा समिति, गिरदड़ा चौराहा पाली लाल (Red), श्री पिंजरापोल गौशाला, धर्मपुरा पाली नीला (Blue),श्री रोहिणी माता गुरुवल्लभ गौशाला, गुंदोज पाली सफेद (White), श्री शिव नंदी गौशाला, राजेन्द्र नगर पाली काला (Black), श्री द्वारकाधीश गौशाला सेवा समिति, रूपावास पाली भूरा (Brown), श्री अबूरदा माता खेतलाजी गौशाला, जाडन मारवाड़ जंक्शन आसमानी (Sky Blue),श्री ओम श्री देवेश्वर महादेव गौशाला, जाडन मारवाड़ जंक्शन
बैंगनी (Purple), श्री शनि धाम गौशाला, हिंगावास सोजत नारंगी (Orange), श्री उम्मेद गौशाला, सोजत सिटी सोजत सलेटी (Grey), श्री कुबाजी महाराज नंदी गौशाला, जेतरां
रोहट गुलाबी (Pink), श्री राजेश्वर भगवान आंजनी माता गौशाला, नया चेंदा रोहट आसमानी (Sky Blue), श्री सनातन गौ सेवा समिति, कीरवा रानी सिल्वर (Silver), श्री गोपाल गोवंश कल्याणकारी गौशाला, नेत्रा सुमेरपुर गोल्डन (Golden), श्री आशापुरा गौसंवर्धन सेवा समिति, नेत्रा सुमेरपुर मैरून (marun)
जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए और गौवंश का समुचित संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

