PALI SIROHI ONLINE
पाली 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पाली जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गांधी मुर्ति सर्किल पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तत्पश्चात शहीद दिवस के रूप में काँग्रेस भवन में गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।
यह जानकारी देते हुए जिला महासचिव रफीक चौहान ने बताया कि इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीज दर्द, पीसीसी सचिव प्रवीण कोठारी, पीसीसी सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा, ब्लॉक संगठन महामंत्री भंवर राव, पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, मंडल अध्यक्ष चेलाराम रारबडा, राजेन्द्र मेघवाल, अशोक गौड़, एम एम बोड़ा, जिला महासचिव रफीक चौहान, ओबीसी जिला अध्यक्ष गोविंद बंजारा, दिनेश दवे, माणक गर्ग, आमीन अली रंगरेज, रमेश चावला, लक्ष्मण कच्छवाहा, राजू शर्मा, धनराज आर्य, राहुल घावरी, अनवर खां सिपाही सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।