PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर के आशापुरा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल के स्टोर रूम और पास के कमरे में रविवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई।
आग से स्कूल में रखा फर्नीचर और कुछ बिस्तर जलकर खाक हो गए।
आग दो बार भड़की, बढ़ी मुश्किल
दमकलकर्मी पारस गहलोत ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम चीमा बाई संचेती स्कूल पहुंची, जहां स्टोर रूम से आग की तेज लपटें उठ रही थीं।
काफी प्रयास के बाद आग बुझाकर टीम लौट गई, लेकिन कुछ देर बाद पास वाले कमरे में फिर आग लगने की सूचना मिली।
तीन दमकलों की मदद से पाया काबू स्थिति को देखते हुए नगर निगम की दो और रीको की एक दमकल को मौके पर बुलाया गया।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
दमकलकर्मियों और युवकों का सहयोग
आग बुझाने में दमकलकर्मी पारस गहलोत, कमलेश, दीपक, गजेन्द्र सिंह, प्रमोद, हनुमान सिंह, रमेश कुमार, चंद्राराम और योगेन्द्र जुटे रहे।
वहीं स्थानीय युवक सेहफुल खिलजी, सुल्तान भाटी, हुसैन खिलजी, बिलाल रंगरेज और इमाम ने भी सहयोग किया।
