PALI SIROHI ONLINE
मारवाड़ जंक्शन-मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के चेलावास गांव स्थित एक कृषि फार्म हाउस में लाखों की चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर अलमारी में रखे 4 किलोग्राम चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपए नकद चुरा लिए।
मकान मालिक गजेंद्र सिंह पुत्र कान सिंह ने बताया कि सामाजिक कार्य के चलते परिवार के सदस्य दूसरे गांव गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
परिवार के कृषि फार्म पर लौटने पर चोरी का पता चला। गजेंद्र सिंह ने तत्काल मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी स्थल का गहन मुआयना किया। मकान मालिक गजेंद्र सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। आगे की जांच जारी है।
