PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में सड़क पर पैदल चल रहे युवक को डंपर ने कुचल दिया। युवक ने गंभीर हालत में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर फरार हो गया।
हादसा औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर अंडरब्रिज के पास शुक्रवार शाम को हुआ।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के एएसआई संपत राज ने बताया-किशन लाल (28) पुत्र अचला पैदल घर जा रहा था, तभी पीछे से तेज गति से आए डंपर ने उसे टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशन लाल सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए एंबुलेंस के जरिए घायल को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया।इलाज के दौरान तोड़ा दम
बांगड़ हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने युवक का उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मॉच्र्युरी में रखवाया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल डंपर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

