
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक नई नवेली दुल्हन कपड़े सुखाने मकान की छत पर गई। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर गई। इस हादसे में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई। इलाज के उसे हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
घायल के भाई सुरेश कुमार ने बताया कि पाली जिले के मुंडारा गांव निवासी उसकी 28 साल की चचेरी बहन अनिता पत्नी प्रवीण कुमार की 2 जून को शादी हुई थी। बारात करनवा (लुणावा) से आई थी। 6 जून शुक्रवार सुबह वह अपने पीहर लुणावा आई थी। शाम के समय मकान की छत पर कपड़े सुखाने गई। इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और छत से करीब 15 फीट नीचे सड़क पर सीधे गिर गई।
जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए शुक्रवार देर शाम को परिजन उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसके दोनों पैरों में करीब 20 टांके लगाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के पीहर और ससुराल पक्ष से बड़ी संख्या में लोग बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और उसके सेहत के बारे में जानकारी ली।


