PALI SIROHI ONLINE
उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
पाली, 29 जनवरी। जिला रसद कार्यालय द्वारा जिले में रिक्त एवं नवसृजित कुल 14 उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए विज्ञप्ति जारी कर आवेदन पत्र 27 फरवरी तक आमंत्रित किए जाएंगे।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं योग्यताधारी आवेदक कार्यदिवसों में कार्यालय से संपर्क कर अथवा विभागीय वेबसाइट food.raj.nic.in पर उपलब्ध विज्ञप्ति एवं दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन पत्र राजकीय अवकाशों को छोड़कर कार्यालय समय में दिनांक 30 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से दिनांक 27 फरवरी 2026 को सायं 5 बजे तक जिला रसद कार्यालय, पाली के कमरा संख्या 5 में जमा करवाए जा सकते हैं। नियत तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

