PALI SIROHI ONLINE
पाली-गली में घूमने वाले डॉग्स से परेशान पाली शहर के भीतरी क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों लोग मंगलवार को निगम आयुक्त के ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे रहे। उन्होंने गली में घूम रहे डॉग्स को पकड़ने की मांग रखी।
कहा- पिछले तीन महीने में करीब 30 लोगों को डॉग्स काट चुके हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। निगम आयुक्त के आश्वासन के बाद वे धरने से उठे। वे यहां करीब डेढ़ घंटे तक धरने पर बैठे रहे।
गली बदल-बदल कर जाना पड़ रहा
पूर्व पार्षद विकास बुबकिया ने बताया कि पाली शहर के देरासर गली, गुजराती कटला, डेंडों का बास, बागड़ मोहल्ला, सेमेगियों की पाटी, गोल निंबड़ा, राणा प्रताप चौक, पुरानी सब्जी मंडी, दोपोलिया बास, खौड का बास, बालियों का बास, गुलजार चौक, ओझाजी का बास, गजानंद मार्ग, गुलजार चौक एरिया में आवारा डॉग्स काफी संख्या में हैं।
आए दिन ये किसी न किसी व्यक्ति को काट लेते हैं। पैदल और साइकिल लेकर जाने वाले स्टूडेंट डर के मारे गली बदल-बदल कर जाना पड़ता है। समस्या को लेकर पहले भी कई बार निगम आयुक्त नवीन भारद्वार को कहा लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। परेशान होकर मंगलवार को नगर निगम पहुंचे। यहां आयुक्त के चैंबर के बाहर धरना दिया।
आश्वासन के बाद माने
बाद में मौके पर पहुंचे आयुक्त नवीन भारद्वाज ने आश्वासन दिया कि जल्द ही डॉग्स को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद धरने से उठे।इस दौरान महावीर बोहरा, अंकित संकलेचा, विकास मेहता, मुकेश मोदी, पुलकित, विमल मूथा, अरिहंत, दर्पण रोमिल, योगेन्द्र लोढ़ा, सुनील लड्ढा, धर्मेश गेमावत, जयप्रकाश सालेचा, दर्पण मूथा, गौरव चौपड़ा, कमल किशोर, प्रवीण बोहरा, प्रकाश बोहरा, भरत मंडोरा, नरेश मूथा, योगेंद्र लोढ़ा, दीपक मेहता, धीरज पारख सहित कई जने धरने पर बैठे रहे।

