PALI SIROHI ONLINE
पाली जिला कलक्टर एलएल मंत्री ने विभागीय कार्यो योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए
पाली, 09 फरवरी। जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की गत सप्ताह में विभिन्न विभागों कार्यों प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने सभी विभागों से जुडी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में उन्होंने ग्राम उत्थान शिविरों, निरीक्षण , निम्बेश्वर पशु मेला तैयारियों खरीदी बिक्री, विभिन्न विभागों के बजट घोषणाओं में बकाया कामों व भूमि आवंटन , मेडिकल ,मौसमी बीमारियां , वयवंदन , आयुष्मान कार्ड निक्षय मित्र , बांगड चिकित्सालय, सार्वजनिक निर्माण विभाग सडकों के कार्य ं, पीएचईडी में बकाया कामों की प्रगति व लक्ष्यो के बारे में , पंच गौरव में भुगतान संबधी, एसडीआरफ के कामों के बारे में, बिजली विभाग मे पीएम सूर्य घर ,कुसुम योजना , डीएमफटी के बकाया कामों विभिन्न स्वीकृतियों , शिक्षा विभाग , रसद विभाग , पशुपालन विभाग मंगला पशु बीमा योजना , पशु मेंला की तैयारियों के लिये ,सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में पेंशन सत्यापन कार्य ,साथ ही लाडो प्रोत्साहन योजना , महिला एंव बाल विकास , महिला अधिकारिता , व सहकारिता व डेयरी विभाग सहित नगरीय निकाय व नगर निगम को आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के लिये व लागिन के लिये आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर बैठक में ग्रीन अरावली मिशन को लेकर बैठक आयोजित हुयी जिसमें अरावली को हरा भरा करने व संरक्षण के लिये विभिन्न विभागों की सहभागिता के लिये हरित आवरण ,वनीकरण , विस्तार व रेगिस्तान के विस्तार को रोकने पर चर्चा की गयी। साथ ही इस अवसर पर एमजेएसए के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग ओम प्रभा, आईएएस बिरजू गोपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, डीएफओं कस्तूरी ,नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज व अन्य सभी विभागो ंके अधिकारी मौजूद रहे।
