PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में सोमवार शाम को एक टैंकर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर चोटिल हो गया। वही टैंकर से डीजल सड़क पर बहने लगा। बाद में मौके पर क्रेन को बुलाया गया, जिसकी मदद से टैंकर को सीधा किया गया।
जानकारी के अनुसार गुजरात से डीजल भर कर ड्राइवर एमजी जा रहा था। इस दौरान पाली में मेडिकल कॉलेज के पास हाईवे पर टैंकर अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गया।
हादसे में टैंकर सवार ड्राइवर चोटिल हो गया, जिसे वहां से गुजर रहे लोगों ने टैंकर से बाहर निकाला। इस दौरान टैंकर में भरा डीजल सड़क पर बहने लगा।
सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन को बुलाया गया, जिससे टैंकर को सीधा किया। घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।
