• April 5, 2026

पाली-गोदाम से गैस सिलेंडर चोरी: ताला तोड़कर 88 कॉमर्शियल सिलेंडर ले गए, दावा-लाखों का नुकसान

PALI SIROHI ONLINE

पाली-ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के चलते एक तरफ गैस की किल्ल्त के चलते सिलेंडरों की कमी चल रही है। वहीं दूसरी तरह पाली शहर में गैस गोदाम से चोर सिलेंडर ही चोरी कर ले गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पाली जिले के गुड़ा एंदला थाने में पाली के वीडी नगर निवासी विशाल पुत्र रिखब जैन ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका तोगावास के पास गैस सिलेंडर का गोदाम है। जहां 263 खाली कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पड़े थे।

28 मार्च की रात को अज्ञात चोर गोदाम का ताला तोड़कर 88 खाली सिलेंडर चोरी कर ले गए। जिनकी बाजार कीमत करीब दो लाख रुपए है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।

इधर गैस सिलेंडर के लिए लाइन

ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के चलते खाड़ी देशों होने देश में होने वाली गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। ऐसे में पर्याप्त आपूर्ति समय पर नहीं आ पा रही है। सरकार ने भी आमजन से वर्तमान स्थिति को देखते हुए संयम बरतने और गैस का उपयो कम करने और अनावश्यक सिलेंडर घर में स्टोर करने की सलाह दी है।

About The Author

You cannot copy content of this page