
PALI SIROHI ONLINE
पाली 28 मार्च।राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा नगर निकायों की सीमावृद्धि/वार्डों का परिसीमन/पुनर्गठन तथा पंचायत राज संस्थाओं में पुनर्सीमांकन जनभावना के विपरीत तथा नियम विरूद्ध एवं राजनैतिक दुर्भावना से किया जा रहा है।
अतः राज्य सरकार द्वारा मनमाने तरीके से नगर निकायों एवं पंचायत राज संस्थाओं में किये जा रहे परिसीमन /पुनर्गठन तथा सीमावृद्धि को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजीज दर्द के नेतृत्व में आज दिनांक 28 मार्च, 2025 को सुबह 11:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया तत्पश्चात ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिला प्रभारी हरिश चौधरी ने कहा कि – वन स्टेट-वन इलेक्शन के नाम पर राजस्थान सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर प्रशासक के माध्यम से जनप्रतिनिधियों का अधिकार छीनकर प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों के विकास को अवरूद्ध करने का कार्य किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार वन स्टेट-वन इलेक्शन के नाम पर नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव ना कराकर संविधान एवं कानून का उल्लंघन कर रही है। यह जानकारी देते हुए जिला महासचिव रफीक चौहान ने बताया कि इस मौके पर पाली विधायक भीमराज भाटी, पाली जिला प्रभारी हरिश चौधरी, जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, प्रदेश महासचिव शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, पीसीसी सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई, निम्बाराम गरासिया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कोठारी, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा, जब्बरसिंह राजपुरोहित, बाली ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित, करणसिंह मेड़तिया, महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी, अरुण जोशी, जोगाराम सोलंकी, मण्डल अध्यक्ष चेलाराम रारबडा, अशोक गौड़, बाबू भाई गौरी, मीठालाल जैन, एम एम बोड़ा, प्रकाश सांखला, मोहन सिंह राजपुरोहित, सज्जन बी राज, जिला महासचिव रफीक चौहान, ताराचंद टांक, पुर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज, प्रकाश चौहान, दिनेश दवे, जीवराज चौहान, सुनील रामावत, भैराराम गुर्जर, लक्ष्मण कच्छवाहा, साबीर अशरफी, असगर कूरैशी, शहजाद शेख़, ताराचंद चंदनानी, माणक गर्ग चोटिला, शमीम खत्री, रामचंद्र बुनकर, अशोक भाई, एडवोकेट विक्रम चंदानी, ललित बामनिया, राहुल घावरी, पुष्पराज सोनी, अनवर खां सिपाही सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।




