पाली सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल का हुआ अभिनन्दन, पीएमएसएमए अवार्ड मिलने पर स्वागत कर दी बधाई
PALI SIROHI ONLINE
*पीएमएसएमए अवार्ड मिलने पर सीएमएचओ पाली का हुआ अभिनन्दन*
*शनिवार को एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र पर आयोजित हुआ समारोह*
पाली, 21 मार्च 2026/
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए हाल ही में पाली जिले को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर यह सम्मान पाली जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ विकास मारवाल ने ग्रहण किया। इस पुरस्कार को लेकर पाली जिले के चिकित्सा विभाग एवं अन्य सामाजिक संगठनों में हर्ष व्याप्त है ।
बता दें कि गर्भवती महिलाओं को प्रसवपूर्व काल के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उपचार सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्य के चिकित्सा संस्थानों में हर माह 9,18 व 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसकी प्रभावी क्रियान्विति के परिणामस्वरूप प्रदेश में मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पाली जिले में इसे लेकर विषेष उपलब्धि अर्जित की गई है, इस कारण राज्य स्तरीय पुरस्कार पाली जिले को मिला है।
पाली जिले की इस विषेष उपलब्धि पर चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठन जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. विकास मारवाल का अभिनन्दन कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को राजकीय बांगड़ चिकित्सालय स्थित ए.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र पर जिले के कई चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मचारियों एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों द्वारा सीएमएचओ डाॅ. मारवाल का साफा एवं माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर डाॅ. मारवाल ने सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि चिकित्सा विभाग पाली के चिकित्सकों एवं अन्य समस्त कर्मचरियों की मेहनत के कारण ही जिले को राज्य स्तर पर सम्मान मिला है,
इस पुरस्कार के सभी विभागीय लोग हकदार हैं। उन्होंने सभी का आहवान किया कि सभी कार्यक्रमों में आमजन को गुणवत्तापूर्ण सेवायें प्रदान करें ताकि आमजन मे विभाग की छवि को बेहतर बनाया जा सके। अभिनन्दन कार्यक्रम में उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया। अभिनन्दन कार्यक्रम में वरिष्ठ शिशुरेाग विशेषज्ञ डाॅ. एसएन स्वर्णकार, प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य के.सी. सैनी, प्रशिक्षक पारसमल कुमावत, भूपेन्द्रकुमार बोस, महेश राठौड़ सहित कई चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


