PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिंटू अग्रवाल
पाली शहर में बंद मकान में चोरी की वारदात के विरूद्ध पाली पुलिस की बडी कार्यवाही पुलिस थाना औ.क्षेत्र पाली की बडी कार्यवाही । किसान केसरी नगर में हुई बंद मकान में चोरी की वारदात का खुलासा। तीन अभियुक्तो को गिरफतार कर माल बरामदगी के किये जा रहे है प्रयास जिला पुलिस अधीक्षक जिला पाल आदर्श सिधू आई०पी०एस० ने बताया कि दिनांक 01.11.2025 प्रार्थीया पारस देवी निवासी मधुवन कोलोनी सतगुरू नगर पाली के बंद मकान का दिनांक 31.10.2025 की रात्री में अज्ञात चोरो द्वारा ताला तोडकर सोने चांदी के जेवरात व रोकड रूप्ये चोरी ले जाने एवं पाली शहर में बढती चोरी की वारदातो की गम्भीरता को देखते हुये और अज्ञात मुलजिमान की धरपकड हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा आरपीएस, व मदनसिंह आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त पाली शहर पाली के सुपरविजन में थानाधिकारी सुमेरदान निरीक्षक पुलिस के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस थाना औ. क्षेत्र पाली टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये और तकनिकी व आसुचना संकलन कर मुखबीर सुचना से संदिग्ध महेन्द्र उर्फ सुरज, अख्तर, और सुरजसिंह की पहचान कर टीम द्वारा जोधपुर से दस्तयाब कर बाद पुछताछ जुर्म स्वीकार करने पर प्रकरण संख्या प्रकरण संख्या 257/01.11.2025 धारा 331(4),305 (क) बीएनएस पुलिस थाना औ.क्षेत्र में गिरफ्तार कर प्रकरण हाजा की माल मशरूका बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है अन्य चोरीयों के बारे में गहन पुछताछ जारी है।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 01.11.2025 प्रार्थीया पारस देवी पत्नि भंवरलाल भाट उम्र 52 साल निवासी 24 मधुवन कोलोनी सतगुरू नगर पाली ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस मजमुन की पेश कि मेरी पुत्री सुमन बांगड अस्पतला पाली भर्ती थी उसकी देखभाल हेतु में दिनांक 31.11. 2025 की शाम 4 बजे मेरे पति के साथ बांगड अस्पताल पाली गई हुई थी जो कि मैं व मेरे पति वहीं बागंड अस्पताल में ही रूके आज दिनांक 01.11.2025 को सुबह वापस गई आई तो देखा की मेरे घर का का ताला टुटा हुआ सामान बिखरा हुआ व मजु के ताले टुटे हुये थे तो मेने तुरन्त पुलिस को फोन किया और और सामन को चैक किया तो घर से सोने चांदी के आभुषण व रूपयें कोई अज्ञात चोर मेरे बंद मकान का ताला तोडकर चोरी कर ले गये है जिस पर प्रकरण संख्या 257/01.11.2025 धारा 331 (4) 305 (क) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया ।
गठित टीम-
- सुमेरदान निपु थानाधिकारी पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र पाली।
- कंवरीलाल सउनि पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र पाली
- दिनेश कुमार कानि 1364 पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र पाली (विशेष भुमिका)
- रमेश कानि 1293 पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र पाली।
- ओमप्रकाश कानि 198 पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र
06.सुर्यनारायण कानि 582 पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र
गिरफतार मुलजिमान :-
- महेन्द्र उर्फ सुरज पुत्र पुनाराम उम्र 19 साल निवासी शिवदीप नगर पाली पुलिस थाना औ.क्षेत्र पाली
02 सुरजसिंह पुत्र राजुसिंह उम्र 26 साल निवासी मगजी की घाटी पुलिस थाना मण्डोरजिला जोधपुर - अख्तर पुत्र निजामुदी उम्र 33 साल निवासी आनन्द नगर पुलिस थाना औ.क्षेत्र पाली
आमजन से अपील आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन “गुप्त व प्रहार” के सफल कियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध स्पा सेन्टर, अवैध बजरी खनन व परिवह, अवैध हथियार, हवाला, जुआ, सटटा, ऑनलाईन बैटिंग, बिना नम्बरी / संदिग्ध वाहन, सोशल मिडिया पर हथियार सहित डराने व धमकाने की पोस्ट, रील डालना अपराध व संदिग्ध व्यक्ति, मनचले/रोमियो इत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये व्हाटसअप नम्बर 925 125 5006 नम्बर पर भेजे। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाटसअप्प नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे रखी जाएगी।
