PALI SIROHI ONLINE
पुलिस थाना चण्डावल की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही।
> 01 मुलजिम को गिरफ्तार कर उसके उसके कब्जे से 01.490 किग्रा. डोडा पोस्त किया जब्त ।➤ मुलजिम के कब्जे मे से प्रयोग मे ली गई मोटरसाईकिल को किया जब्त ।> पाली पुलिस द्वारा भविष्य में भी मादक पदार्थ माफियाओं के विरूद्व निरन्तर की जायेगी कार्यवाही।
पाली- अमराराम मीणा निपु थानाधिकारी पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली ने बताया कि जिला पाली में अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु जिले मे चलाये जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत एक व्हाट्स एप्प नम्बर जारी किया जाकर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु विशेष प्लान तैयार कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पाली के निर्देशन में जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, रतनाराम देवासी आरपीएस वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ माफियो के खिलाफ दिनांक 25.02.2026 को अमराराम मीणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना चण्डावल के निर्देशन में थाना हाजा की टीम द्वारा सरहद साण्डिया गुडा बच्छराज जाने वाली रोड़ पर नाकाबन्दी के दौरान किशनसिंह पुत्र महेन्द्रसिंह उम्र 33 साल निवासी सांड मगरा पुलिस थाना बगड़ी नगर जिला पाली के कब्जे से 01.490 किग्रा. डोडा पोस्त जब्त कर मुलजिम श्री किशनसिंह पुत्र महेन्द्रसिंह उम्र 33 साल निवासी सांड मगरा पुलिस थाना बगड़ी नगर जिला पाली को गिरफतार किया जाकर प्रकरण संख्या 20 दिनांक 26.02.2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही पुलिस टीम :-
1. जोगाराम मुआ 15 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली
2 अमराराम मीणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली।
3. चेनाराम मुआ 725 पुलिस थाना चण्डायल जिला पाली
4 हंसराज कानि. 1378 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली।
5.शंकरलाल कानि. 1036 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली
6. कालुराम कानि. 945 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली
7. जितेन्द्र कानि. 1015 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली 8. श्री चैनसिंह कानि. चालक 722 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली
गिरफ्तार मुलजिमानों के नाम पता :-किशनसिंह पुत्र महेन्द्रसिंह उम्र 33 साल निवासी सांड मगरा पुलिस थाना बगड़ी नगर जिला पाली
आमजन से अपील आप से अनुरोध हैं कि ऑपरेशन ‘गुप्त’ एवं ऑपरेशन प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिहवन, खरीद व बेचाण, अवैध बजरी खनन इत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गयें व्हाट्स अप्प 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप्प नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।
