पाली-कार की टक्कर से महिला की मौत, पति रेफर
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली | शहर के हेमावास तिराहे के निकट डेंडा मार्ग पर गुरुवार दिन में कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर पर सवार महिला की मौत हो गई, उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जोधपुर रेफर किया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश शुरू की है।
पुलिस के अनुसार शहर के टीपी नगर थाना क्षेत्र में जगदंबा कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय रतनलाल भाट पुत्र मुटटुराम गुरुवार दिन में अपनी पत्नी मोरिया देवी के साथ स्कूटर पर डेंडा गांव में रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। हेमावास तिराहे के निकट डेंडा मार्ग पर एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से मोरिया देवी की मौत हो गई, जबकि पति रतनलाल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया है।

