PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर में मंगलवार दोपहर को बालिया स्कूल के सामने की तरफ खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से कार का काफी हिस्सा जल चुका था।
फायर बिग्रेड प्रभारी रामलाल गहलोत ने बताया कि पाली शहर के बालिया स्कूल के सामने हमेशा की तरफ जंगीवाड़ा निवासी मोहम्मद आरीफ ने अपनी कार खड़ी की थी।
मंगलवार दोपहर को संभवत शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई। जो देखते ही देखते तेज हो गई। सूचना पर दमलकर्मी राहुल, कमल किशोर, महावीर और बंशीलाल के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से कार में काफी नुकसान हो चुका था। घटना के चलते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसे कोतवाली पुलिस ने हटाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वरना आस-पास खड़ी अन्य कारों तक भी आग पहुंच जाती।

