PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत में शादी समारोह में शामिल होने आए एक व्यक्ति की कार के शीशे तोड़ बदमाश 6 बैग चोरी कर ले गए। घटना गुरु सेवा समिति के पास स्थित मैरिज हॉल के सामने पब्लिक पार्क के पास हुई।
पाली निवासी अमित जैन ने बताया-चोरी हुए बैग में लगभग 30 हजार रुपए की नकदी और शादी में पहनने के लिए महंगे कपड़े शामिल थे। उन्होंने अपनी कार दोपहर 1:30 बजे गुरु सेवा समिति के सामने मैन पार्क के पास खड़ी की थी।
शाम 5 बजे जब अमित जैन अपनी कार के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कार के एक तरफ के शीशे टूटे हुए थे और उसमें रखे बैग गायब थे। उन्होंने तुरंत सोजत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक मोहम्मद शफी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।
