• April 3, 2026

पाली- 50 किमी प्रति घंटा तक तेज हवाओं बूंदाबांदी व वज्रपात का अलर्ट

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली | पाली में मार्च के बाद अप्रैल की शुरुआत में भी मौसम लगातार करवट ले रहा है।

गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई। हल्की हवाएं चलने के साथ तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 50 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही बादल छाए रहने, हल्की बूंदाबांदी और वज्रपात (बिजली गिरने) की भी संभावना जताई गई है।

About The Author

You cannot copy content of this page