
PALI SIROHI ONLINE
पाली। पाली जिले में गुरुवार रात घर की छत पर सो रहे बुजुर्ग दंपती पर बदमाशों ने हमला कर दिया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल दंपती के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सोजत थाना क्षेत्र के बिलावास के पास बेरा ढिमड़िया की है।
दरअसल, रोजाना की तहर गुरुवार रात को भी बुजुर्ग अमराराम अपनी पत्नी पपली देवी के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इस दौरान रात को कुछ लोग आए और उन पर लाठी-सरियों से हमला कर घायल कर फरार हो गए। घायल दंपती को सोजत के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया। उनकी हालत गंभीर होने के चलते दोनों को जोधपुर रेफर किया गया।
घटना को लेकर सोजत सिटी थाने के सब इंस्पेक्टर घेवरराम ने बताया कि पीड़ित दंपती के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया हौ। वहीं अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू की।


