PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/नगराज वैष्णव
*पंचायती राज संगठन ने की ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति*
*मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान*
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, पाली के जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में प्रभारियों की नियुक्ति की है।
जागरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर इसे विभागीय योजना के रूप में लागू किया गया है, जिससे यह योजना कमजोर हुई है और मजदूरों के अधिकारों का हनन हुआ है। इसके विरोध में तथा ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिको को वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
जागरवाल बताया कि यह कार्यक्रम आगामी *28 जनवरी 2026* तक गांव-ढाणी एवं नरेगा कार्य स्थलों पर संचालित किया जाएगा।
इसके लिए पंचायती राज संगठन जिला पाली द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जो ब्लॉक अध्यक्ष एवं समन्वयकों के साथ नरेगा कार्य स्थलों पर जाकर श्रमिकों से संवाद करेंगे और उन्हें सच्चाई से अवगत कराएंगे।
*ब्लॉकवार नियुक्त प्रभारी इस प्रकार हैं—*
*रोहट ब्लॉक: कालू सिंह चारण (गढ़वाड़ा) एवं लुंबाराम पटेल (जैतपुर)*
*पाली देहात ब्लॉक: ओगड़ राम लुहार प्रकाश गुरलाई*
*सुमेरपुर ब्लॉक: इंद्रजीत सिंह अहुवालिया ,सुरेन्द्र सिंह देवड़ा बड़ली*
*सोजत ब्लॉक: शंकर लाल बामणिया,रामचंद्र चौधरी राजोला*
*देसूरी ब्लॉक: दिनेश आदिवाल प्रवीण मेघवाल काना दुदापुरा*
*बाली ब्लॉक: अमर सिंह पवार घाणेराव चिमनसिंह पंचायत समिति सदस्य एवं पूर्व सरपंच चामुंडेरी*
*रानी ब्लॉक: ज्ञान सिंह राजपुरोहित (पुनाडिया)हरीश कुमार खटीक रानी गांव*
*मारवाड़ ब्लॉक: घीसाराम सिरवी (बारसा) ,दीपक शर्मा*
*रायपुर ब्लॉक: श्री धर्माराम प्रजापत देवली ,सुरेन्द्र गौड़ को प्रभारी नियुक्त किया*
जागरवाल ने कहा कि यह अभियान मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और मनरेगा को कमजोर करने वाली नीतियों के खिलाफ जनजागरण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
🙏🙏🙏🙏🙏
*मदनसिंह जागरवाल*
*जिलाध्यक्ष : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन(पाली)*

