PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में बाइक सवार और सब्जी के ठेले में टक्कर हो गई। हादसे में दो जने घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार पाली शहर के मस्तान बाबा के निकट गुरुवार देर शाम को एक बाइक सब्जी के ठेले से टकरा गई। हादसे में पाली के सोसायटी नगर निवासी 40 साल के गोविंद पुत्र मोहनलाल भाट और डेंडा (गुड़ा एंदला) निवासी रमेश पुत्र चुन्नीलाल बावरी घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। मामले में एएसआई ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। घटना को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।

