PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले में देर रात एक सड़क हादसे में बोलेरो सवार 52 साल बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बोलेरो गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
ड्राइवर अंदर ही फंसा
पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना पाली जिला के जेतपुर थाना क्षेत्र में जेतपुर-खुंडावास गांव के बीच शनिवार देर रात को हुई। रायड़े की फसल लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से आ रही बोलेरो बेकाबू होकर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में बोलेरो में सवार बिंजा (जेतपुर) निवासी भंवरसिंह राजपुरोहित (52) वाहन के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बोलेरो से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

