PALI SIROHI ONLINE
पाली-रोड पर अचानक आए डॉग को बचाने के लिए कार सवार ने ब्रेक लगाए तो गाड़ी बेकाबू होकर गाड़ी पलट गई। हादसे में ज्वेलर की मौत हो गई, जबकि उसके 4 दोस्त घायल हो गए। घटना सोमवार शाम 6 बजे पाली के सदर थाना इलाके में जोधपुर रोड स्थित गुमटी के पास हुई।
सदर थाना के एएसआई राजेंद्र चौधरी ने बताया- जोधपुर जिले के शेखला (बालेसर) निवासी 30 साल के सूरज सोनी पुत्र लूनकारण अपने दोस्तों गौरव, जितेंद्र, धर्मेंद्र और दिनेश के साथ जोधपुर से सांवलिया जी के दर्शन करने चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। इस दौरान पाली में हादसा हो गया।
हादसे में सूरज की मौत हो गई। जबकि जोधपुर निवासी गौरव पुत्र लक्ष्मण, जितेंद्र पुत्र मदन लाल, धर्मेन्द्र पुत्र पारसमल और दिनेश पुत्र संगाराम घायल हो गए। घायलों को बांगड़ हॉस्पिटल भिजवाया गया, जबकि शव मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है।
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में घायलों का इलाज..पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद सूरज सोनी को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का उपचार जारी है। शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

