PALI SIROHI ONLINE
पाली-बावरी समाज के रामदेवजी का मंदिर बनाने को लेकर बैठक सोमवार को गुरडाई गांव में हुई। बाबा रामदेव सेवा समिति गुरडाई के अध्यक्ष प्रकाश भाई ने बताया कि बाबा रामदेवजी के मंदिर निर्माण को लेकर समाज के हर गांव से चंदा एकत्र किया।
मंदिर को लेकर समाज ने कुल 12.51 लाख का चंदा एकत्र किया। इस दौरान समाज के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू दानासनी, सरपंच भंवर खारड़ा, शिव आरटिया, गिरधार मुकनपुरा, सेसाराम, श्रवण भाकरी, राजू दूधिया, डूंगरराम मंडिया, जीवाराम मादडी और भंवर लाल गुरडाई सहित कई लोग मौजूद रहे।

