PALI SIROHI ONLINE
पाली के लिए गौरव: डॉ. हितेन्द्र वागोरिया बने प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी (PCMO), राज्य स्तर पर जिले से एकमात्र चयन
पाली/बाली-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में पाली जिले के लिए एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी और उप निदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. हितेन्द्र वागोरिया को विभाग के शीर्षतम पद ‘प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी’ (PCMO) पर पदोन्नत किया गया है। राज्य स्तर से जारी हुई इस चयन सूची में डॉ. वागोरिया पाली जिले से चयनित होने वाले एकमात्र प्रशासनिक अधिकारी हैं।
डॉ. वागोरिया इससे पूर्व ब्लॉक सीएमएचओ और उप निदेशक के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे रहे है। उनकी यह पदोन्नति उनके लम्बे प्रशासनिक अनुभव, बेहतरीन कार्यशैली और जनस्वास्थ्य के प्रति उनके गहरे समर्पण का परिणाम मानी जा रही है। उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों में न केवल पारदर्शिता और अनुशासन बढ़ा है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं का भी व्यापक विस्तार हुआ है।
डॉ. वागोरिया की इस विशेष उपलब्धि से बाली ब्लॉक सहित सम्पूर्ण पाली जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हर्ष का माहौल है। उनकी पदोन्नति पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, स्टाफ सदस्यों, शुभचिंतकों और परिवारजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पाली के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहा। बाली ब्लॉक में अपनी सेवाएँ दे रहे डॉ. हितेन्द्र वागोरिया को ‘प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी (PCMO) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
राज्य स्तरीय चयन सूची में पाली जिले से चयनित एकमात्र अधिकारी।
आदिवासी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बाली ब्लॉक सीएमएचओ और उप निदेशक पद पर है कार्यरत।
उनकी पारदर्शी कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव के चलते मिली यह जिम्मेदारी।
इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. वागोरिया को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के और बेहतर होने की उम्मीद जताई।
