PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिंटु अग्रवाल
राज्यपाल हरिभाउ बांगड़े पाली पहुंचे जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया स्वागत व अगवानी
पाली, 30 नवम्बर। राज्यपाल हरिभाउ किशनराव बागड़े रविवार को पाली सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ आर्नर दिया गया।
सर्किट हाउस में गार्डऑफ आर्नर के पश्चात राज्यपाल हरिभाउ बांगड़ का राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, जिला प्रभारी मंत्री झाबरसिंह खर्रा, संभागीय आयुक्त प्रतिभासिंह, जिला कलक्टर एलएन मंत्री एवं पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु ने स्वागत किया।
इसके बाद राज्यपाल ने राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में गए जहाँ उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी। उन्होंने पाली शहर के धौला चौतरा स्थित एतिहासिक झुंझारजी के मंदिर में पूजा अर्चना की । इस अवसर पर पूर्व सांसद पुष्प जैन, जिला कलक्टर एलएन मंत्री व पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधू सहित जनप्रतिनिधि पीयूष शर्मा, व्यापार मण्डल के अशोक शर्मा, नवीन जैन, विभिन्न लोगों ने स्वागत किया।
