PALI SIROHI ONLINE
पाली बाल विवाह मुक्त भारत अभियान (100 दिवसीय जागरूकता अभियान ) एवं लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम से सम्बंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ
पाली, 05 दिसम्बर। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग पाली के सयुक्त तत्वाधान में कृष्णा कंप्यूटर सेंटर, सरदार समंद रोड पाली पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान (100 दिवसीय जागरूकता अभियान ) एवं लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम से सम्बंधित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग पाली के सयुक्त तत्वाधान में कृष्णा कंप्यूटर सेंटर, सरदार समंद रोड पाली पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान (100 दिवसीय जागरूकता अभियान ) एवं लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम से सम्बंधित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम, महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण और लैंगिक समानता के प्रति समेकित जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम में जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री ने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत बाल विवाह के दुष्परिणामों, सामाजिक और कानूनी प्रभावों तथा बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा के महत्व को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह केवल बालिकाओं के स्वास्थ्य व विकास के लिए नुकसान देह नहीं है बल्कि इससे समाज में कई सामाजिक और कानूनी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं।
राजश्री ने सखी केंद्र में पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला। इसमें कानूनी परामर्श, चिकित्सा सहायता, मनोवैज्ञानिक समर्थन एवं सेल्टर सुविधा शामिल हैं, जो महिलाओं को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सहायता प्रदान करते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को सखी केंद्र की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
सभी प्रतिभागियों ने महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों तथा सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, जिले में बाल विवाह रोकथाम और लैंगिक हिंसा खिलाफ जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग लगातार इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित कर जनसमूह तक इस संदेश को पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में कैलाश कुमार, मोहित, दिनेश, शिक्षक एवं लगभग 25 बालिकाएं बड़ी उत्साह के साथ उपस्थित रहीं।
बाल विवाह मुक्त भारत व लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम को लेकर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन
