PALI SIROHI ONLINE
*पाली न्याय क्षेत्र में वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित*
पाली, 05 जनवरी। राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना में पाली न्याय क्षेत्र के अंतर्गत समस्त न्यायिक न्यायालयों के लिए कलेण्डर वर्ष 2026 में दो दिवसों का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने बताया कि पाली न्याय क्षेत्र में स्थित सभी न्यायिक न्यायालयों में 11 मार्च, बुधवार शीतला सप्तमी तथा 14 सितम्बर, सोमवार गणेश चतुर्थी को स्थानीय अवकाश रहेगा।

