PALI SIROHI ONLINE
पाली-अवैध हथियार (पिस्टल) सप्लायर के विरूद्ध पाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली की बडी कार्यवाही अवैध हथियार (पिस्टल) सप्लायर 02 अभियुक्तगण गिरफतार आदर्श सिधू आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया कि जिला पाली मे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की धरपकड एंव जिला पाली को अपराध मुक्त करने हेतु जिला पाली मे जिला मुख्यालय स्तर पर ऑपरेशन गुप्त प्रारम्भ किया जाकर जिले के समस्त अधिकारियो को अपराधो की रोकथाम व आर्म्स एक्ट के तहत् ज्यादा से ज्यादा कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर दिनांक 27.11.2025 को “ऑपरेशन गुप्त” के तहत् कार्यवाही हेतु श्री जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व मदनसिह चौहान आरपीएस पुलिस उपधीक्षक पाली शहर के मार्गदर्शन में हनुवंतसिह नि.पु थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली मय टीम द्वारा मुखबीर सूचना अनुसार अभियुक्त नरपत बंजारा के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व परिवहन मे प्रयुक्त बोलेरो केम्पर बरामद कर प्रकरण संख्या 151 दिनांक 27.11.2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मे दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। मुलजिम नरपत बंजारा ने अवैध हथियार (पिस्टल) मनोज उर्फ गजनी से खरीद करना बताने पर अनुसंधान के कम मे दिनांक 11.01.2026 को प्रकरण मे वांछित मुलजिम मनोज उर्फ गजनी का टीम द्वारा पीछा कर अम्बाजी गुजरात से गिरफतार किया
गया। मनोज उर्फ गजनी ने पिस्टल धीरेन्द्रसिंह के खरीद करना बताने पर आरोपी धीरेन्द्रसिंह को टीम द्वारा पीछा कर गिरफतार किया जाकर गया।
गठित टीम :-
1. जाकिर अली उनि पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।
2. रामनिवास कानि. 1360 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।
3. जसाराम कानि. 611 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।
4. विजय कुमार कानि 837 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।
5. 5. पुखसिंह कानि. 1359 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।
6. श्रवण कुमार कानि. 523 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।
गिरफतारशुदा मुलजिमान का विवरण :
1 मनोज कुमार उर्फ गजनी पुत्र बंशीलाल उम्र 35 वर्ष निवासी भारत पेन्ट्रोल पम्प के सामने हिन्दी स्कुल के पास अम्बाजी पुलिस थाना अम्बाजी जिला बनासकांठा गुजरात।
2 धीरेन्द्रसिंह पुत्र रामसिंह उम्र 31 वर्ष निवासी म.न. 08 शिव शक्ति सोसायटी अम्बाजी पुलिस थाना अम्बाजी जिला बनासकांठा गुजरात।

