PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत की सिरियारी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और रोकथाम के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राणावास गांव में एक खेत से अरंडी की फसल के बीच उगाए गए 350 अफीम के पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
फसल के चारों तरफ सफेद मेटिंग लगी थी
सिरियारी थाना प्रभारी हुकमगिरी गोस्वामी ने बताया- उन्हें थाना क्षेत्र के राणावास गांव में खेत में बोई हुई अरंडी की फसल के बीच अफीम के पौधे उगाए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर थाने के सहायक उप निरीक्षक बरकत अली के नेतृत्व में एक टीम को मौके पर भेजा गया।
पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी, जहां अरंडी की फसल खड़ी थी। फसल के चारों तरफ सफेद मेटिंग लगी हुई थी। मेटिंग को वहां से हटाकर देखा गया तो उसके नीचे अफीम के पौधे उगे हुए पाए गए।
पुलिस ने मौके से 350 अवैध अफीम के पौधे जब्त किए हैं। आरोपी सोहनलाल को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

