PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिंटु अग्रवाल
पाली | पाली एसपी आदर्श सिधू को डीआईजी के रूप में प्रमोट किया गया है। फिलहाल पाली एसपी के पद पर ही यथावत रखा गया है। कार्मिक विभाग जारी पदोन्नति आदेश में स्पष्ट किया है कि प्रमोट होने वाले सभी आईपीएस वर्तमान पद पर ही आगामी आदेश तककार्य करेंगे। नए साल में राजस्थान के आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी को राज्य सरकार ने एक दिन पहले यानि 31 दिसंबर की शाम को पदोन्नत करते हुए आदेश जारी किए। सभी अफसरों की पदोन्नति 1 जनवरी से लागू होगी। 2012 बैच के आईपीएस सिधू ने 5 सितंबर को पाली में एसपी पद पर ज्वाइन किया। उनकी पत्नी आईपीएस किरण कंग सिधू भी 1 जनवरी से डीआईजी में प्रमोट हो गईं।

