PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक युवक को हाथ-पैर तोड़ने और फंसाने की धमकी देने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार कर पाबंद किया।
कोतवाल रविन्द्रसिंह खिंची ने बताया कि पाली के रामदेव रोड क्षेत्र रहने वाले मनीष राठौड़ ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि मगराज राजपुरोहित ने उसे हाथ-पैर तोड़ने और मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मगराज को शांति भंग में बुधवार को गिरफ्तार किया और मामले में पाबंद करने की कार्रवाई की।

