PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर में आपसी कहासुनी के बाद 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
पुलिस के अनुसार पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर में कहासुनी के बाद 2 गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस के सामने एक-दूजे पर हमला करने का आरोप लगाया। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के 3 लोग घायल हो गए।
घायलों में 45 वर्षीय सुंदर देवी पत्नी सुखाराम, 25 वर्षीय हनवंत पुत्र केसाराम और 27 वर्षीय भवानी सिंह पुत्र दौलत सिंह शामिल है। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के लोग भी हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस ने घायलों के बयान लिए और जांच शुरू की।
