पाली-चोरी के संदिग्ध आभूषण सहित वाहन जब्त; तीन गैरसायल गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
पाली- अरूण कुमार नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली ने बताया कि आज दिनांक 08.04.2026 को महानिदेशक पुलिस महोदय राजस्थान जयपुर के आदेश क्रमांक 543 दिनांक 07.04.2026 तथा मोनिका सैन आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक महोदया जिला पाली के आदेश की पालना में जयसिह तंवर अति. पुलिस अधीक्षक पाली एवं अमरसिह रतनू आरपीएस वृताधिकारी पाली ग्रामीण के सुपरविजन में वक्त 05:00 एएम से 08:00 एएम तक ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई गई। पुलिस थाना जैतपुर में पाली तिराहा जैतपुर पर अरूण कुमार नि.पु. थानाधिकारी पीएस जैतपुर पाली मय जाब्ता द्वारा नाकाबंदी शुरू की गई। दौराने नाकाबंदी एक वाहन अपाची मोटरसाईकल नं. आरजे 37 एसवी 8279 को रुकवाया गया तो उक्त वाहन पर सवार तीनों व्यक्तियों के पास एक-एक पीटू बैग थे। जिनमें भरे सामान के बारे में पुछताछ की तो उक्त तीनों व्यक्तियों ने अपने बैग चांदी के आभूषण होना बताया जिसके तीनों बैगों की तलाशी ली गई तो तो कुल 09.313 ग्राम चांदी के जैवरात, ताला तोडने हेतु उपयोग में लिये जाने वाले लौहे के औजार पाना व मेडिकल सिरिंज (सुई) मिले, जिनसे वाहन व जेवरात बाबत बिल व दस्तावेज बाबत् पूछताछ की गई तो उन्होंने जेवरात व वाहन का कोई बिल व दस्तावेज नहीं होना बताकर कोई संतोषप्रद जवाब प्रदान नहीं दिया गया। जिस पर उक्त जैवरात व वाहन मोटरसाईकल अपाची चोरी का माल होने से व लौहे के औजार, मेडिकल सिरिंज (सुई) चोरी घटना में प्रयुक्त किया हुआ होने का संदेह होने से अन्तर्गत धारा 106 बीएनएसएस में नियमानुसार जब्त किया जाकर जांच शुरू की गई। उक्त वाहन सवार तीनों गैरसायलान को धारा 170,126 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। गैरसायलान से पूछताछ जारी है।
> गिरफ्तार मुलजिम :-
01. प्रेम पुत्र भंवराराम उम्र 23 साल निवासी साथुनी पीएस मण्डली, बालोतरा
02. भोमाराम पुत्र माधुराम उम्र 18 साल निवासी बाणियावास पीएस मण्डली, बालोतरा
03. राजेन्द्र कुमार पुत्र परकाराम उम्र 25 साल निवासी मोदरा पीएस रामसीन, जालोर।
कार्यवाही टीम :-
01. अरूण कुमार नि.पू. पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
02 सत्यनारायण सउनि पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
03. राकेश गुर्जर कानि. 1308 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
04. रामसिह कानि. 1317 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
05. ओमप्रकाश कानि. 1791 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
06. चम्पालाल कानि. 96 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
07. श्रेणीदान कानि. 1097 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।

