
PALI SIROHI ONLINE
पाली-राजपुरोहित समाज को प्रदेश स्तर पर संगठित शक्ति के रूप में सशक्त बनाने के संकल्प के साथ राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने शनिवार को प्रदेश के 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर संगठन को सक्रिय गति दी है।
महासभा के संगठन महामंत्री रतन सिंह चंडावल ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने खुमान सिंह बोथिया बाड़मेर, देराम सिंह जसोल बालोतरा, जगदीश सिंह झाबरा जैसलमेर, दान सिंह बुड़किया फलोदी, मोती सिंह थोब जोधपुर ग्रामीण पश्चिम, प्रेम सिंह नंदवान जोधपुर ग्रामीण पूर्व,दशरथ सिंह धर्मधारी जोधपुर शहर दक्षिण, उम्मेद सिंह बाड़ा जोधपुर शहर उत्तर, नर सिंह नोरवा नागौर, प्रेम सिंह मकराना डीडवाना कुचामन, राम स्वरूप सिंह कल्याणपुरा अजमेर ग्रामीण, राजेंद्र सिंह टुकड़ा अजमेर शहर, भवानी सिंह केकड़ी,सम्पत सिंह बलाड़ा ब्यावर, कुलदीप सिंह भीलवाड़ा, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह गुड़ा मोखम उदयपुर, जेठू सिंह बावड़ी राजसमंद, सोहन सिंह हीयादेसर बीकानेर शहर, शीशपाल सिंह जोरावरपुर चूरू, मुकुंद सिंह बग्गड झुंझुनूं, कर्नल राणु सिंह जयपुर शहर, हेमंत सिंह घेवड़ा जयपुर ग्रामीण, भीम सिंह सिलोर बारां, जितेंद्र सिंह रेवतड़ा जालोर, हरीश कुमार रोपसी भीनमाल, जगदीश कुमार कारोला सांचौर, को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। वही ललिता कंवर को महिला जिलाध्यक्ष पाली शहर, सुरेश सिंह बसंत सांडेराव ग्रामीण, मदन सिंह मुंडारा नगर, विक्रम सिंह चावंडा बाली नगर, नरपत सिंह सोमेसर ग्रामीण, चेन सिंह सोवनिया पाली शहर पूर्वी मंडल, अजीत सिंह पाली शहर मध्य मंडल, विजय सिंह बावड़ी शिवाजी मंडल प्रथम, हनुमान सिंह घोड़ावड़ राजेंद्र नगर द्वितीय, देवी सिंह कानोड़ हाउसिंग बोर्ड मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। रतनसिंह चंडावल ने बताया कि अब शेष जिलों की घोषणा कॉर्डिनेटर कमेटी की अगली बैठक में नाम तय किए जाकर सर्व सम्मति से घोषित किए जाएंगे।


