पाली-अवैध बजरी खनन में दो ट्रैक्टर मय ट्रोली जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
पाली- अरूण कुमार नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय पाली के निर्देशानुसार जयसिंह तंवर आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक महोदय पाली एवं अमरसिह रतनू आरपीएस वृताधिकारी पाली ग्रामीण के सुपरविजन में अवैध बजरी खनन के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑप्रेशन गुप्त के तहत् दिनांक 10.04.2026 को जिला स्पेशल टीम प्रभारी सोहनलाल उ.नि. मय टीम तथा गोरधनसिह सउनि पीएस जैतपुर मय टीम द्वारा बाण्डी नदी क्षेत्र सरहद चाटेलाव से दो बिना नम्बरी वाहन ट्रेक्टर मय ट्रोली अवैध रूप से बजरी का खनन कर वाहनों में परिवहन करने पर निमयानुसार जब्त किया जाकर दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया तथा पुलिस थाना जैतपुर में प्रकरण सं. 53/2026 4/21 एमएमडीआर एक्ट व 303 (2) बीएनएस मे दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान जारी है। धारा
> गिरफ्तार गैरसायल :-
01. दलाराम पुत्र जबराराम उम्र 30 साल निवासी बिठु पीएस रोहट, पाली
02. सुरेश पुत्र बद्रीलाल उम्र 35 साल निवासी अटरू पीएस अटरू, बारां
> कार्यवाही टीम :-
01. सोहनलाल उ.नि. प्रभारी डीएसटी पाली मय टीम।
02. गोरधनसिह सउनि पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
03. चम्पालाल कानि. 989 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
04. कंवरसिह ड्रा. कानि. 431 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।

