PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में बच्चों के बीच झगड़े का विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया। यहां तक की महिलाओं की भी पिटाई कर दी।
मामला शहर के बांगड़ हॉस्पिटल में बुधवार रात 10 बजे का है। यहां ट्रॉमा वार्ड के बाहर दोनों पक्षों ने लात और मुक्कों से पिटाई की। इस मामरपीट में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें बांगड़ हॉस्पिटल में ही एडमिट करवाया गया।एक महीने पहले हुआ था विवाद, बुधवार को किया हमला
जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है। एक महीने पहले बच्चों के झगड़ों को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने आरोप लगाया कि बुधवार को एक महीने पुराने इस विवाद में बुधवार को दोबारा कहासुनी हो गई।
मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसके बाद सभी लोग बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। यहां दोबारा कहासुनी हो गई और ट्रॉमा वार्ड के बाहर ही एक-दूसरे की पिटाई कर दी।
इस दौरान कुछ युवकों ने महिलाओं को भी मुक्के मारे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया।
हॉस्पिटल परिसर में पुलिस चौकी
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में ही पुलिस चौकी संचालित होती है। लेकिन महीने में कई बार ऐसी स्थिति बनती है कि अफरा-तफरी मच जाती है। कभी डॉक्टर-नर्सिंगकर्मियों से मरीज के परिजन गलत व्यवहार करते है तो कभी दो पक्ष हॉस्पिट में ही भीड़ जाते है।
हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी, बाइक चोरी की घटनाएं तो आम बात हो गई है। गुरुवार रात को भी दो कांस्टेबल स्थिति को कंट्रोल करने में जुटे रहे। बाद में पुलिस अधिकारियों ने जाप्ता भेजा तब जाकर स्थिति कंट्रोल में आई।
