PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही व किशोरसिंह चौहान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय सिरोही के निर्देशन में पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकट सुपरविजन में कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी थाना पालडी एम के नेतृत्व में विगत करीब 10 माह से नाबालिग बालिका का अपहरण कर फरार हो जाने के आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है।
प्रार्थी ने दिनांक 02.05.2025 को पुलिस थाना पालडी एम. पर अपनी नाबालिग पुत्री के शादी से गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट पर पुलिस थाना पालडी एम. पर प्रकरण सं. 67 दिनांक 02.05.25 धारा 137 (2) बीएनएस व 84 जेजे एक्ट में दर्ज किया गया। पुलिस ने अपहृत बालिका को ढुंढने के काफी प्रयास किये परंतु उसका कोई पता नहीं चला। अपहृत बालिका व आरोपी का पता लगाने के काफी प्रयास किये जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चलने से जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही ने अपहृत बालिका व आरोपी को पता बताने पर 05 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया था। अपहृत बालिका व आरोपी का मुखबीरी व तकनीकी माध्यम से पुलिस द्वारा तलाश करने के काफी प्रयास किये गये। वृत कार्यालय शिवगंज पर पदस्थापित कानि.वीरेन्द्र सिंह ने विशेष तकनीकी प्रयास करते हुये गुमशुदा व आरोपी का पता लगाया। उसी प्रयास के फलस्वरूप आरोपी व बालिका को पिजोपुरा जिला जालोर से दस्तयाब किया। प्रकरण में कैलाशदान निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम. ने अग्रिम अनुसंधानिक कार्यवाही सम्पादित कर अभियुक्त को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तः पूरण कुमार पुत्र खीमाराम जाति राणा भील निवासी मोरी तहसील बाली जिला पाली।
पुलिस टीमः-
1-कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम
2 अशोक कुमार हैडकानि. 706 पुलिस थाना पालडी एम.
3-वीरेन्द्र सिंह कानि. 20 वृत कार्यालय शिवगंज (विशेष भूमिका)
4- तुलछाराम कानि. 1068 पुलिस थाना पालडी एम.

